औरंगाबाद जिले के नवीनगर से विधायक बिरेंद्र कुमार सिंह का बेटा विवेक कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में 80वां स्थान हासिल किया है। शुरू से ही विवेक की रूचि सेवा भाव में थी। पहले मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बना व अब आईएएस अधिकारी बन गया है।
विवेक को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। विवेक यूएस से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
वहीं, विवेक ने बताया कि मैं पहले डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करता था अब आईएएस अधिकारी बन करूंगा। हमारे पिताजी भी लोगों की सेवा राजनेता के तौर पर करते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि राजनीतिक घराने से होने के बावजूद भी इसका पढ़ाई लिखाई में ही मन लगता था। यही वजह है कि मेडिकल के बाद उसने यूपीएससी में सफलता हासिल की है।
