रूस में भारतीय मूल के एक शख्स को पुतिन की पार्टी में डेप्यूतात बनाया गया। डेब्यूतात का अर्थ विधायक से है। अभय कुमार सिंह पटना, बिहार के रहने वाले हैं और कुस्र्क नाम के रूसी प्रांत की सरकार में डेप्यूतात हैं। कुस्र्क वही प्रांत है जहां एडोल्फ हिटलर की सेना को हार का सामना करना पड़ा था।
पटना, बिहार के रहने वाले हैं
मिलिए अभय कुमार सिंह से जो पटना, बिहार के रहने वाले हैं और कुर्स्क नाम के रूसी प्रांत की सरकार में डेप्यूतात हैं। रूस में डेप्यूतात का वही मतलब है जो किसी भारतीय राज्य में विधायक या एमएलए का है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में छाए
ख़ास बात ये भी है कि अभय कुमार सिंह ने व्लादीमिर पुतिन की ‘यूनाइटेड रशा’ पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है। पटना में जन्मे अभय सिंह के मुताबिक़, “मैं राष्ट्रपति पुतिन से बहुत प्रभावित रहा और राजनीति में प्रवेश करने का फ़ैसला लिया।”
मॉस्को के महँगे होटल में चाय पीते हुए उन्होंने कहा, “भारतीय या अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ ये मेरा पहला इंटरव्यू है और ख़ुशी है कि बातचीत बीबीसी हिन्दी से हुई।”
दरअसल, ‘यूनाइटेड रशा’ रूस की सत्ताधारी पार्टी है जिसने हाल के आम चुनावों में देश की संसद (दूमा) में 75 फ़ीसदी सांसद भेजे हैं, पिछले 18 वर्षों से पुतिन सत्ता में हैं।
निर्दलीय उम्मीदवार लड़ कर जीता
हालांकि पुतिन ने 2018 का चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लड़ कर जीता लेकिन पार्टी का पूरा समर्थन उनके पीछे रहा है। अभय ने इस चुनाव के कुछ महीने पहले अक्तूबर, 2017 में व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कुर्स्क विधानसभा का चुनाव जीत लिया था।
