दरौली प्रखंड के पुनक बुजुर्ग निवासी सह वायु सेना में वारंट अधिकारी विष्णु दयाल मल एवं कृष्णा देवी के इकलौते पुत्र आनंद वर्धन ने सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर अपने गांव सहित सिवान जिले का नाम रोशन किया है। आनंद वर्धन की सफलता से मल परिवार सहित पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को बांट रहे हैं। आसपास के गांवों में में भी मिठाइयां बांटी गईं। पिता विष्णुदयाल मल वर्तमान में पंजाब के भ¨टडा में पदस्थापित हैं। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि बताया आनंद वर्धन शुरू से ही मेधावी रहा है, चूंकि सेना में अधिकारी के रहने के नाते पढ़ाई-लिखाई में मार्ग दर्शन करता रहा हूं। आनंद ने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा की परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
इसके पहले दो बार मुख्य परीक्षा पास कर वायवा तक पहुंचा है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनिय¨रग से वर्ष 2013 में मैकेनिकल ट्रेड से बीटेक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर गुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए सिविल सेवा की परीक्षा तैयारी की। आनंद ने गांव के युवकों को संदेश देते हुए कहा कि आप सतत प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
Anand Vardan | UPSC 2016 | All India Rank 7 | Bihar Topper
आनंद की सफलता गांव में रह रही उनकी बड़ी माता सुमित्रा देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमार बाबू कलक्टर बनकर मल परिवार के नाम रोशन कर दिहलन। आनंद के चचेरे भाई पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता उमेश कुमार मल ने कहा कि आनंद की इस सफलता से गांव के युवाओं में उत्साह है। खुशी व्यक्त करने वालों में पटना में पदस्थापित चचेरे भाई डीएसपी रमेश कुमार मल, पुनक पंचायत के सरहरवा के निवासी सह भाजपा के सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ¨सह, गुरु दयाल मल, रामदयाल मल, हेमंत कुमार ओझा, श्याम दयाल मल सहित गांववासी शामिल हैं।
